HTML tutorial
HTML tutorial

अल्पाइन पब्लिक स्कूल में किया गया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन ।

Pahado Ki Goonj

अल्पाइन पब्लिक स्कूल में किया गया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन ।

प्रदर्शनी में प्रदर्शित किये गये स्थापत्य व वास्तु कला के नमूने ।

उत्तरकाशी ।
शनिवार को अल्पाइन पब्लिक स्कूल में बच्चों के द्वारा बनायीं गयी चित्र प्रदर्शनी (Painting Exhibiton) का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उ‌द्घाटन मुख्य अतिथि जयकिशन मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी द्वारा किया गया | Temples of India की थीम पर बनायीं गयी इन पेंटिंग्स को अल्पाइन पब्लिक स्कूल के कक्षा 7 व 8 के बच्चों द्वारा तैयार किया गया है, जिसमे अलग अलग राज्यों, धर्मों के मंदिरों के निर्माण, स्थापत्य व वास्तु कला के नमूनों को प्रदर्शित किया गया है, इसके साथ ही विद्यालय के नन्हे कलाकारों द्वारा इन पेंटिंग्स में चित्र कला के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित करने का प्रयास भी किया गया है। ये मनमोहक रंगों से भरपूर कलाकृतियाँ मन को हर्षित और प्रफुल्लित करने वाली है। सभी अतिथियों द्वारा बच्चों के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों व प्रमुख रूप से कला शिक्षिका हिमानी कश्यप को सराहा गया।

तीन सदस्यों वाली निर्णायक मंडली (संजय शाह, निधि गुप्ता एवं शिवानी) द्वारा दिनांक 29 मार्च को इन

पेंटिंग्स का अवलोकन कर, श्रेष्ट कलाकृतियों कृतियों को चयनित किया गया, जिसे मुर मुख्य व विशिष्ट अतिथियों द्वारा आज दिनांक 30 मार्च को सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही इनमे से चयनित 12 पेंटिंग्स को विद्यालय के वार्षिक कलेंडर भी स्थान दिया जाएगा।

इस प्रदर्शनी में कक्षा 7 वर्ग में जान्हवी मटूडा प्रथम, अनंतपाल, दिव्यान्शु और कृतिका द्वितीय तथा अविका

रावत को तृत्तीय स्थान व नंदिनी बिष्ट को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया गया। कक्षा 8 वर्ग में श्रुति भट्ट प्रथम, तृप्ति सेमवाल द्वितीय, स्तुति बगियाल तृतीय एवं प्रिया भट्ट को सांत्वना पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

इस प्रदर्शनी को रविवार को सभी अभिभावकों व आम नागरिकों के लिए खुला रखा गया है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में NIM के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदोरिया, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल जयेश बडोला, विशाल रंजन, निधि गुप्ता अल्पाइन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मेजर आर एस जमनाल (से० नि),सहित विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Next Post

टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र की जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने सभी प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह किये आवंटित जानिए किसे क्या मिला

देहरादून दिनांक 30 मार्च 2024, लोेकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पादन हेतु भारत निर्वाचन आयोग के समय सारणी के तहत् आज नामवापसी के दिवस में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नही किया गया। रिटर्निंग अधिकारी 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने […]

You May Like