HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

Pahado Ki Goonj

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने रविवार को सचिवालय में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी दलों से प्रदेश में सकुशल मतदान संपन्न कराने को लेकर अपील की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है, जिसके दृष्टिगत सभी राजनैतिक दलों की एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग भी शुरू की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि माननीय निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी दल अपने उम्मीदवारों के नामांकन सम्बन्धी प्रक्रिया, चुनावी रैली व अन्य गतिविधियों को संचालित करें।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल,  प्रताप शाह, स्टेट नोडल (एक्सपेंडेचर मॉनिटरिंग)  मनमोहन मैनाली, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी  मस्तु दास समेत  सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Next Post

अज्ञात नेपाली मजदूर की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या,आरोपी फरार

अज्ञात नेपाली मजदूर की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या,आरोपी फरार टिहरी। देर रात नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम हिंडोलाखाल में एक अज्ञात नेपाली मजदूर की निर्मम हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोपी उसका साथी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस मामले कीw2 जांच पTड़ताल में जुटी […]

You May Like