राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को विजय दशमी पर्व की बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए सभी की सुख समृद्धि की कामना की है

Pahado Ki Goonj
पावन पर्व दशहरा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक यह पर्व हमें स्वस्थ और सदभावपूर्ण समाज के निर्माण के लिए आदर्श जीवन जीने का संदेश देता है।
                              राम रावण युद्ध में राम को विरथ देखकर विभीषण अधीर हो जाते हैं। राम के द्वारा विभीषण को जो उपदेश उस समय दिया, उससे विभीषण की शंका का निवारण होता है। जिस रथ से वास्तविक जीत होती है, वह रथ और ही है। ‘जेहि जय होइ सो स्यंदन आना‘। वह आंतरिक है। आध्यात्मिक है। नैतिक है। सदाचरित है। राम-रावण युद्ध में राम की धर्मबुद्धि, विवेक, नीति, मर्यादा और आत्मबल की ही रावण की पाप-बुद्धि, अविवेक, दुराचार और अनीति पर जय हुई है।
                            राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से विजय दशमी के पर्व को आपसी प्रेम और सद्भावना के साथ मनाने का आह्वान किया।
Next Post

नेहरूयुग के राष्ट्र सेवक विकास पुरूष नारायण दत्त तिवारी का निधन हल्द्वानी में होगा अंतिम संस्कार

नेहरूयुग के राष्ट्र सेवक विकास पुरूष नारायण दत्त तिवारी का निधन हल्द्वानी में होगा अंतिम संस्कार नेहरूयुग के राष्ट्र सेवक केंद्र में वित्त,भारी उद्योग ,विदेश मंत्री उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री,राजनीति के पुरोधा ,उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश के राज्य पाल विकास पुरुष पंडित नारायण दत्त तिवारी जी […]

You May Like