HTML tutorial
HTML tutorial

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के 16 ठिकानों पर ईडी छापेमारी । हरक के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया दुर्भावनापूर्ण ।

Pahado Ki Goonj

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के 16 ठिकानों पर ईडी छापेमारी ।

हरक के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया दुर्भावनापूर्ण

देहरादून। पहाड़ो की गूंज ।

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड में हलचल शुरू हो गई है । कांग्रेस के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के 16 ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है उत्तराखंड समेत दिल्ली, चंडीगढ़ में भी हरक के ठिकानों में ईडी की छापेमारी जारी है। इस बीच कांग्रेस के विधायक हरक सिंह रावत को समर्थन देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। सदन की कार्यवाही के स्थगित होने के बाद कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, हरीश धामी, विधायक आदेश चौहान और निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा हरक सिंह रावत को समर्थन देने के लिए उनके आवास पहुंचे। विपक्ष के विधायकों ने आरोप लगाया की ईडी ये कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारों पर कर रही है।
कॉग्रेसी के विधायकों ने कहा कि लोकसभा चुनाव पास हैं इस लिए प्रधानमंत्री के निर्देश पर इस तरह की कारवाई की जा रही है। चुनाव से पहले भाजपा सरकार कांग्रेस की छवि बिगड़ना चाहती है। कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि जब भाजपा से कोई नेता कांग्रेस में आते हैं तो वह आरोपी बन जाते हैं और अगर कोई नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामते हैं तो वे पाक साफ हो जाते है।

Next Post

रामा गौ के संरक्षण और संवर्धन को अपना नैतिक दायित्व मानें : जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती*

  *रामा गौ के संरक्षण और संवर्धन को अपना नैतिक दायित्व मानें : जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती* -ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामि श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने स्वैक्षिक मेला बंदी का किया आह्वाहन। – माघ मेला क्षेत्र में शङ्कराचार्य शिविर के समक्ष आस्थावानों ने पांच मिनट का मौन रखा, फिर […]

You May Like