HTML tutorial
HTML tutorial

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तहत निकाली गई शोभायात्रा ।

Pahado Ki Goonj

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तहत निकाली गई शोभायात्रा ।

बडकोट ।
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस के पूर्व दिवस पर नगर पालिका बड़कोट के चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ के साथ नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में नगर वासियों ने शोभा यात्रा में पहुंच कर जय श्री राम के नारों से बड़कोट शहर गूंज उठा। राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बड़कोट बाजार को भब्य रूप से सजाया गया है और कल नगर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत राम लक्ष्मण सीता आदि की झांकियां निकाली जाएगी ।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी बड़कोट पहुँचे जहां पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और भगवान राम की भव्य शोभाभा यात्रा में शिरकत की।
मीडिया से बात करते हुए आदित्य कोठारी ने बताया क्षेत्र भ्रमण के आज छठा दिन है इन दिनों में जहां भी गया वहां के मन्दिरो में स्वच्छता के कार्यक्रम में चल रहा हैं और आज बड़कोट में कार्यक्रताओं के द्वारा भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें मुझे रहने का मौका मिला।
उन्होंने चंद्रेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद लिया इस मौके पर आदित्य कोठारी के साथ बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, जिला अध्यक्ष सतेन्द्र राणा, अतोल रावत, अजय रावत, मीनाक्षी रौंटा, कृष्णा राणा , सुलोचना गौड़,कमला जुड़ियाल, राजा राम जगूड़ी, कपिल रावत,राजेश उनियाल, धनवीर रावत ,प्रवीन रावत, विनोद राणा, अमित रावत ,प्रताप रावत,मुकेश डिमरी, रोशन,सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

न्यू होली लाइफ इंटर कालेज के छात्रों की अनोखी पहल ।

न्यू होली लाइफ इंटर कालेज के छात्रों की अनोखी पहल । आत्मनिर्भर बनने की शिक्षा की को लेकर आयोजित किया गया बाल मेला । राम लक्ष्मण सीता और हनुमान की झांकी रही आकर्षक । बड़कोट । (मदन पैन्यूली ) नगर पालिका बडकोट में संचालित न्यू होली लाइफ इंटर कालेज के […]

You May Like