HTML tutorial
HTML tutorial

गार्ड आॅफ आॅनर की व्यवस्था केवल जिला मुख्यालयों पर ही सुनिश्चित की जाए

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निर्देश दिये है कि भविष्य में प्रदेश के विभिन्न भ्रमण कार्यक्रमों में उनके सम्मान में दिये जाने वाले गार्ड आॅफ आॅनर की व्यवस्था केवल जिला मुख्यालयों पर ही सुनिश्चित की जाए। जिला मुख्यालयों के अतिरिक्त जनपदो के अन्य स्थानो में गार्ड आॅफ आॅनर की व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती करनी होती है। इसी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विभिन्न भ्रमण कार्यक्रमों में उनके सम्मान में दिये जाने वाले गार्ड आॅफ आॅनर की व्यवस्था केवल जिला मुख्यालय पर ही किये जाने के निर्देश दिये है।
इस सम्बंध में अपर मुख्य सचिव  ओमप्रकाश द्वारा भी पुलिस महानिदेशक को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है।
Next Post

पांडये की मौत पर ,ठेकेदारों के भुगतान, लोकायुक्त पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पत्रकारों के सवाल के जबाब दिये

देहरादून सचिवालय में मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा लोकायुक्त के सम्बन्ध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति मिलते ही उसका अध्ययन किया जाएगा। यानि आदेश को अभी तक आया नहीं है। ईको सेंसिटिव जोन के सम्बन्ध में केन्द्रीय […]

You May Like