देहरादून। नए साल के जश्न को मनाने को लेकर विश्वप्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। औली में बिछी बर्फ की सफेद चादर के बीच नए साल का जश्न मनाने को लेकर बड़ी संख्या में देश विदेश से पर्यटक पहुंच रहे है। इस साल बर्फबारी होने के कारण पर्यटकों को औली काफी भा रहा है। बता दें कि समुद्र तल से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित औली स्कीइंग के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, जिसको लेकर देश विदेश से पर्यटक स्कीइंग और नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी तादाद में औली पहुंच रहे हैं। नए साल के जश्न को लेकर औली में होटलों और हट स्वामियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नए साल का जश्न मनाने को लेकर औली पहुंचे पर्यटक जमी बर्फ में स्कीइंग का लुत्फ उठा रहे हैं। साथ ही पर्यटकों को औली में मौजूद स्नो बाइक खूब भा रही है, जिसकी सवारी करके वे लोग आनंद उठा रहे हैं।
पर्यटकों का कहना है कि उन्होंने बर्फ पहली बार ही देखी है और औली के बारे में जितना सुना था। यह उससे बेहद खूबसूरत है. साथ ही पर्यटकों का कहना है कि कड़ाके की ठंड के बावजूद भी औली की सुंदरता को देखकर ठंड का अहसास नहीं हो रहा है।
साहसिक खेलों का सात दिवसीय स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण दल हनुमान चट्टी से गुलाबी कांठा के लिए रवाना ।
Thu Dec 26 , 2019
साहसिक खेलों का सात दिवसीय स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण दल हनुमान चट्टी से गुलाबी कांठा के लिए रवाना । बड़कोट :- मदनपैन्यूली । उत्तरकाशी जनपद में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज यमुनोत्री मार्ग पर हनुमानचट्टी से स्थानीय विधायक केदार सिंह रावत व जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष […]
You May Like
-
कोहरा बढ़ा रहा लोगों की टेंशन, विजिबिलिटी हुई कम
Pahado Ki Goonj December 29, 2019
-
फर्जी प्रमाणपत्र दिखाकर पाई नौकरी, ऐसे हुआ खुलासा
Pahado Ki Goonj September 23, 2020

