HTML tutorial
HTML tutorial

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल ने गंगनानी बस दुर्घटना में घायलो से मुलाकात कर उनका हाल जाना ।गंगनानी बस दुर्घटना मे चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज ।

Pahado Ki Goonj

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल ने
गंगनानी बस दुर्घटना में घायलो से मुलाकात कर उनका हाल जाना ।

उत्तरकाशी ।

*पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, करन सिंह नगन्याल* ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुँचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
दुर्घटना की जाँच व अन्य कानूनी कार्यवाहियों को त्वरित रुप से करने के दिये निर्देश।

गोल्डन हावर्स में घायलों को रेस्कयू कर जान बचाने के लिये जिला पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों को सराहना की।

घायल तीर्थंयात्रियों द्वारा भी जिला पुलिस प्रशासन व गढ़वाली लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

दुर्घटना में 28 घायलों मे से 14 को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है जबकि 07 मृतकों के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरांत आज प्रातः जौलीग्रांट के लिए भेज दिया गया है।

इस दौरान *जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी व अन्य पुलिस अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।*

*गंगनानी बस दुर्घटना मे चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज*

*तेजी व लापरवाही से चला रहा था वाहन*

कल सायं करीब 04 सवा 04 बजे *गुजराज के तीर्थ यात्रियों की बस संख्या UK07PA-8585* गंगोत्री से वापस आते समय कोतवाली मनेरी क्षेत्रांतर्गत *गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त* हो गयी थी। *हादसे मे 28 लोग घायल हो गये जबकि 07 लोगों की मृत्यु हो गयी थी।*

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  अर्पण यदुवंशी द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की कमान संभाली गयी।* पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग, बीआरओ व कुछ स्थानीय लोगों द्वारा त्वरित रेस्क्यू कार्यवाही कर गोल्डन आवर्स के अन्दर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई गयी, पुलिस द्वारा रात में ही मृतकों के पंचायतनामा की कार्यवाही कर शवों को आज प्रातः में जौलीग्रांट भेज दिया गया है।
*उक्त मामले में मजिस्ट्रेट जांच प्रचलित है, पीडितों के बयान के आधार पर चालक की गति तेज थी, जिससे वह वाहन को कंट्रोल नहीं कर पाया, वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
*एस0पी0 उत्तरकाशी* द्वारा आज पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता मे बताया गया कि प्रथम दृष्टतया मामले में चालक तेजी व लापरवाही से वाहन चला रहा था, *चालक मुकेश कुमार पुत्र फूलसिंह निवासी टिपरपुर सभावाला देहरादून के खिलाफ कोतवाली मनेरी में धारा 279,337, 338 व 304 (A) भादवि के अंतर्गत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।*

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा उक्त रेस्क्यू कार्य के लिए पुलिस प्रशासन की टीम के साथ-साथ स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की गयी।

Next Post

बड़कोट पुलिस ने जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान में चलाया जन जागरूकता अभियान ।

बड़कोट पुलिस ने जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान में चलाया जन जागरूकता अभियान । बडकोट । सोमवार को प्रभारी निरीक्षक बड़कोट संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बड़कोट उत्तरकाशी के प्रशिक्षणाधीन अभ्यर्थियों को समाज में फैल रहे नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में विस्तार […]

You May Like