सचिव नागरिक उड्डययन  दिलीप जावलकर द्वारा केदारनाथ हेली सेवाओं का किया औचक निरीक्षण

Pahado Ki Goonj
  • सचिव पर्यटन ने किया केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण।
  •  सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।
  •  आई.आई.टी व वाडिया इंस्टीट्यूट के तकनीकि विशेषज्ञों से ली चौराबाड़ी झील की जानकारी।
  •  तकनीकि विशेषज्ञों ने बताया इसे सामान्य प्रक्रिया, किसी प्रकार के नुकसान से किया इन्कार।

सचिव पर्यटन  दिलीप जावलकर ने शुक्रवार को केदारनाथ धाम का भ्रमण कर वहां संचालित पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सचिव पर्यटन द्वारा आई.आई.टी व वाडिया इंस्टीट्यूट के इंजीनियर व वैज्ञानिकों के साथ केदारनाथ के ऊपरी भाग पर स्थित चोराबाडी ताल व आस पास के क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद तकनीकि विशेषज्ञों ने इसे किसी भी प्रकार के नुकसान की आशंका से इंकार किया। उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया। उन्होंने बताया कि इस ताल में बर्फ पिघलने से पानी जमा होना सामान्य प्रक्रिया है।
केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान सचिव पर्यटन  ने ‘‘केदारनाथ  आस्था पथ‘‘ का निर्माण इस वर्ष जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा इसकी थर्ड पार्टी के स्तर पर गुणवत्ता की जांच निश्चित अन्तराल के बाद सुनिश्चित करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये।
सचिव पर्यटन  जावलकर ने केदारनाथ में निर्मित किये जा रहे पुरोहित आवासों का भी निरीक्षण कर कार्यों मे तेजी लाने तथा इस निर्माण में स्थानीय शिल्प पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने पुरोहित आवासों के आवंटन प्रक्रिया के सम्बन्ध में भी कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को निर्देश दिये। यात्रियों की सुविधा के लिये उन्होंने केदारनाथ में ए.टी.एम. की स्थापना के लिये एचडीएफसी बैंक से शीघ्रता करने को कहा। उन्होंने ध्यान गुफा के बेहतर संचालन के लिए गढ़वाल विकास निगम के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही  के भी निर्देश दिये।
 सचिव नागरिक उड्डययन  दिलीप जावलकर द्वारा केदारनाथ के लिए संचालित हेली सेवाओं का किया औचक निरीक्षण।

  •  हेली सेवा प्रदाता संस्थाओं को दिये निर्देश- यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का रखें विशेष ध्यान।

सचिव नागरिक उड्डययन  दिलीप जावलकर द्वारा केदारनाथ के लिए संचालित हेली सेवाओं का केदारनाथ व गुप्तकाशी में औचक निरीक्षण कर संचालन व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि हेली सेवा प्रदाता संस्थाओं को अपनी सेवायें यात्रियों के अनुकूल बनानी होगी। हेली सेवा का उपयोग करने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई कठिनाई न हो इसका ध्यान रखा जाय।
सचिव नागरिक उड्डयन  जावलकर ने कहा कि हमारा प्रयास देश-विदेश से आने वाली तीर्थ यात्रियों को बेहतर वातावरण एवं सुविधायें उपलब्ध कराना है। इस दिशा में सभी को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कतिपय यात्रियों के हेली सेवा के टिकटों का भी निरीक्षण किया जिसमें  ऑफ लाइन व ऑन लाइन दोनों प्रकार के टिकट सम्मिलित थे। सचिव नागरिक उड्डयन ने कतिपय यात्रियों की अधिक किराया वसूलने तथा असुविधाओं की शिकायती का भी संज्ञान लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को भी इस संबंध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये।
सचिव नागरिक उड्डयन § जावलकर ने हेलीपेड पर यात्रियों व हेली पेड की सुरक्षा का भी जायजा लिया। उन्होंने इस सम्बन्ध में यूकाडा के कार्मिकों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने हेली सेवाओं की बुकिंग के लिये गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा निर्धारित स्थलों व अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इस संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थायें अविलम्ब व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। उन्होंने हेलीपेड व बुकिंग स्थलों आदि में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिये।

Next Post

मुख्यमंत्री ने किया कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने किया कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर का शिलान्यास 42 करोड़ रूपये की लागत से कुआंवाला (हर्रावाला) बनेगा कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर। इस सेंटर में प्रतिवर्ष लगभग डेढ़ हजार भर्तियां होगी। राज्य के युवाओं को तटरक्षक बल में जाने का मिलेगा सुनहरा अवसर। डेढ़ वर्ष में बनकर तैयार हो जायेगा कोस्टगार्ड का […]

You May Like