HTML tutorial
HTML tutorial

राष्ट्रध्वज की ही तरह मिले राष्ट्रीय नदी माँ गंगा को समुचित आदर-साध्वी पूर्णम्बा

Pahado Ki Goonj

🌹🙏🌹ज्यादा से ज्यादा लोगों को भेज दीजिए धर्म रक्षक का मान-सम्मान बढ़ाने से हम सुरक्षित रहेंगे 🌹

https://youtu.be/GUwxeHGBGy0

राष्ट्रध्वज की ही तरह मिले राष्ट्रीय नदी माँ गंगा को समुचित आदर-साध्वी पूर्णम्बा

वाराणसी,30 मई,ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष दशमी तिथि तदअनुसार 30 मई दिन मंगलवार को आज माँ गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा के पावन दिवस पर गंगा जी को राष्ट्रीय नदी घोषित कराने वाले परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज की कृपा से सायं 5 बजे केदारघाट के बगल में स्थित शंकराचार्य घाट पर माँ गंगा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ साध्वी पूर्णम्बा दीदी जी के सानिध्य में और सैकड़ों गंगा भक्तों के उपस्थिति में सविधि पूजन अर्चन कर माँ गंगा को वस्त्र,पुष्प,फल,नैवेद्य अर्पित कर उनका दुग्धाभिषेक कर उनके प्रति श्रद्धा निवेदित की गई।

उक्त जानकारी देते हेतु पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी सजंय पाण्डेय ने बताया कि गंगा तट पर उपस्थित गंगा भक्तों को सम्बोधित करते हुए परम पूज्या साध्वी पूर्णम्बा दीदी जी ने कहा कि राष्ट्रीय नदी माँ गंगा को राष्ट्रध्वज की ही तरह समुचित आदर मिलना चाहिए।अजीब विडंबना है कि राष्ट्रध्वज को विशेष आदर प्राप्त है राष्ट्रध्वज का अपमान करने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाता है।वहीं राष्ट्रीय नही माँ गंगा के ऊपर बांध बनाकर उनका मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है।माँ गंगा को बांधों के मकड़जाल से मुक्त कर उनके जल को अविरल रूप से बहने हेतु मार्ग प्रशस्त किया जाना चाहिए व उनको भी राष्ट्रीय नदी का समुचित सम्मान प्रदान किया जाना चाहिए।भारतीय संस्कृति की मेरुदंड,त्रिताप भंजनी,पतित पावनी भगवती गंगा सभी मनुष्यों के दसविध पापों का हरण करें ऐसा हम समस्त लोग प्रार्थना करते हैं।

आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी सजंय पाण्डेय ने दिया।

समस्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री:- साध्वी पूर्णम्बा दीदी जी,डॉ गिरीश चन्द्र तिवारी,पं रवि त्रिवेदी,कीर्ति हजारी शुक्ला,वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश,उपाध्याय,
जंतलेश्वर यादव,सुनील शुक्ला,यतींद्र चतुर्वेदी,सदानंद तिवारी,सावित्री पाण्डेय,नीलेश सिंह,सतीश अग्रहरी,डॉ अभय शंकर तिवारी,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव,श्रीप्रकाश पाण्डेय,आशीष गुप्ता,किशन जायसवाल,विवेक पाण्डेय,रामचन्द्र सिंह,कमलेश यादव,रविन्द्र मिश्रा,आदि लोग शामिल थे। य़ह  जनकारी सजंय पाण्डेय
मीडिया प्रभारी
परमाराध्य परमधर्माधीश शंकराचार्य जी महाराज ने दो है

आगे पढ़ें 

पूर्व में किए गए कार्यक्रम

 

*शंकराचार्य जी ने किया काशी से प्रस्थान भक्तों ने सजल नयनों से दी भावपूर्ण विदाई*


वाराणसी,२३.५.२०२३,आज प्रातः 9 बजे परमाराध्य परमधर्माधीश अनंतश्रीविभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज काशी से सड़क मार्ग द्वारा छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश में धर्मसभा व प्रवचन कहने हेतु प्रस्थान कर गए।

उक्त जानकारी देते हुए पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के प्रेस प्रभारी सजंय पाण्डेय ने बताया कि पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के प्रस्थान का खबर पाकर आज सुबह से शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ मे भक्तों की भारी भीड़ लग गई थी।डॉ गिरीश चन्द्र तिवारी जी के नेतृत्व में ग्लोरियस एकेडमी के बच्चे भी प्रस्थान के समय पूज्य महाराज के दर्शन पूजन हेतु पहुच गए थे।प्रस्थान के समय पूज्य शंकराचार्य जी महाराज को संतों व भक्तों ने सजल नयनों से भावपूर्ण विदाई दिया और पुनः शीघ्र काशी आने हेतु प्रार्थना निवेदित किया।

प्रस्थान के समय पूज्य शंकराचार्य जी महाराज धर्मसम्राट करपात्री जी महाराज व ब्रम्हलीन द्वय पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के लंबे समय से अस्वस्थ कृपापात्र शिष्य पं सम्पूर्णानंद तिवारी जी अस्सी स्थित आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना व उनके शीघ्र स्वस्थ होने हेतु अपनी मंगलकामना सम्प्रेषित की।

प्रस्थान के समय सर्वश्री:-साध्वी पूर्णम्बा दीदी,साध्वी शारदम्बा दीदी,प्रेस प्रभारी-सजंय पाण्डेय,डॉ गिरीश चन्द्र तिवारी,परमेश्वर दत्त शुक्ल,रमेश उपाध्याय,विजया तिवारी,यतींद्र चतुर्वेदी,सतीश अग्रहरी,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव,आशीष गुप्ता,किशन जायसवाल,विवेक पाण्डेय,राकेश पाण्डेय,ब्रम्हचारी परमात्मानंद,रविन्द्र मिश्रा,रामचन्द्र सिंह,कृष्णा पराशर आदि लोग सहित भारी संख्या में संत व भक्तगण उपस्थित थे।

 

Next Post

पत्रकारिता दिवस पर विष्णु दत्त उनियाल पुरस्कार जीतमणी पैन्यूली को मिलने पर अध्यक्ष अखिल भारतीय पैन्यूली महासभा ने बधाई दी

शिक्षा विद विशाल मणी ,शिक्षा विद प्रधान पन्नालाल, दिवाकर  ,सुनील,अजय  मोहन,दिनेश प्रसाद,महादेव प्रसाद , टिहरी जल विकास निगम के महा प्रबंधक ई  भगवती प्रसाद, सूर्य मणी,श्रीमती सुरजी देवी , देवीप्रसाद सीमा द्वार देहरादून,पत्रकार मदन मोहन वरिष्ठ पैन्यूली  बड़ कोट उत्तरकाशी, कर्नल विनोद कुमार पैन्यूली, ओएनजीसी के  निदेशक  विनोद पैन्यूली  सहित  […]

You May Like