HTML tutorial
HTML tutorial

साइकिल सवार को बस ने मारी टक्कर, लोगों ने की तोड़फोड़

Pahado Ki Goonj

रुद्रपुर : सिडकुल में फैक्ट्री की एक बस की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर घायल हो गया। भड़के मजदूरों ने बस के शीशे तोड़ डाले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

शिवनगर निवासी राजवीर (38) सिडकुल की एलजीबी कंपनी में काम करता है। वह साइकिल से डयूटी जा रहा था। प्री काल कंपनी मोड में एक फैक्टरी बस ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे राजवीर घायल हो गया। यह देख चालक बस छोड़कर फरार हो गया

इस पर वहां से गुजर रहे लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Next Post

सत्ता में बैठे मंदिर मस्जिद लड़रहे बच्चे भूखे नागे सो रहे

देहरादून :भारत मे  प्रत्येक पार्टी चुनाव गरीबों की खुशहाली लाने के नाम पर अच्छे कार्यों को करने के लिये वोट मांगने गली गली घूम कर वोटर से सता पाने की अपील कर वोट पाती है ।भारत से सुल्ताना डाकूओं की फ़ौज तो मर गई ।उनके बदले लोकतंत्र के नाम  दिन […]

You May Like