HTML tutorial
HTML tutorial

राज्यपाल ने परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2023 का शुभारंभ कर गंगा आरती में प्रतिभाग किया

Pahado Ki Goonj

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने  परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2023 का शुभारंभ कर गंगा आरती में प्रतिभाग किया। इस महोत्सव में 90 से अधिक देशों के 1500 से अधिक योग साधक भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा की यह योगसाधकों का एक अद्भुत समागम है।

राज्यपाल ने कहा की सर्वे सन्तु निरामयाः ’सब निरोगी हों, इस भावना के साथ पूरी दुनिया में आज योग स्वस्थ जीवन शैली का एक बड़ा जन आन्दोलन बन चुका है। उन्होंने कहा योग हमारी आध्यात्मिक प्रगति का मार्ग है। विश्वगुरू भारत के संकल्प को पूरा करने में योग विद्या का महत्वपूर्ण योगदान होने वाला है।

राज्यपाल ने कहा की भारत जी-20 की अध्यक्षता के साथ ’वसुधैव कुटुम्बकम’ की महान भावना का विस्तार कर रहा है। ’एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ का जो संकल्प है उसमें योग एक महान साधन बन रहा है। उन्होंने परमार्थ निकेतन में आये विभिन्न देशों के सभी योग साधकों, शिक्षकों और प्रेरकों स्वागत किया और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि को इस भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन की साध्वी भगवती सरस्वती सहित विभिन्न देशों के योग साधक ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Next Post

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम हेतुएनआईसी कक्ष में समीक्षा बैठक ली।

सूचना/पौड़ी/09 मार्च, 2023ः वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने ब्लाक स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बनायें रखें, जंगलों में आग लगने पर तत्काल कंट्रोल रूम में उसकी […]

You May Like