HTML tutorial
HTML tutorial

मधु बनी दून की पंचायत अध्यक्ष

Pahado Ki Goonj

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर भाजपा उम्मीदवार मधु चैहान विजयी रहीं। जीत के बाद उन्होंने समर्थकों से जुलूस भी निकाला। मधु चैहान को कुल 30 वोट में से 23 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की अंजिता चैहान को सात वोट मिले। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी अंजिता वोट डालने के बाद ही डीएम कार्यालय से चली गई थीं। वो मतपेटी सिल होने तक भी नहीं रुकीं। देखा जाए तो इस चुनाव में कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिए। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में उनका शपथ ग्रहण होगा। मधु की जीत के बाद भाजपा में खुशी की लहर दोड गयी है। भाजपा महानगर कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान मिठाई वितरित भी की गयी। मधु की जीत को भाजपाई भाजपा की नीतियों की जीत बता रहे है।

Next Post

उत्तरकाशी :- निर्दलीय प्रत्याशी दीपक बने जिलापंचायत अध्यक्ष ,श्रीमती परमार बनी उपाध्यक्ष ।

Views: 461

You May Like