HTML tutorial
HTML tutorial

नौगांव में रिश्वत लेते महिला पशु डॉक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

नौगांव में रिश्वत लेते महिला पशु डॉक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी ।
विजिलेंस की टीम ने 8000 की रिश्वत लेते महिला पशु डॉक्टर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। डॉक्टर पशुपालन विभाग उत्तरकाशी के बड़कोट में तैनात है।
डॉ मोनिका गोयल पर आरोप हैं कि उन्होंने अनुसूचित जाति / जनजाति की बीपीएल महिलाओं के लिये बकरी पालन योजना में मिलने वाले सरकारी अंशदान का चैक देने के ऐवज में पशुपालन विभाग नौगांव में 8,000 रिश्वत की मांग की जा रही है ।पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर, देहरादून श्रीमती रेनू लोहानी द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र में अंकित आरोपो पर संज्ञान लेते हुये गोपनीय रूप मे जाँच करायी गयी। जांचोपरान्त शिकायती पत्र में लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये गये। जिस पर त्वरित एक ट्रैप टीम का गठन किया गया  टीम द्वारा अभियुक्त डॉ मोनिका गोयल, पशु चिकित्साधिकारी डामटा बड़कोट/अतिरिक्त प्रभार नौगाँव जनपद उत्तरकाशी को सरकारी आवास ब्लॉक परिसर नौगांव  से गिरफ्तार किया गया हैं । डॉ मोनिका गोयल वर्ष 2011 से वर्तमान तक पशु चिकित्साधिकारी पद पर नियुक्त है ।

Next Post

उत्तरकाशी - अवैध चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी – अवैध चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार । उत्तरकाशी । ब्यूरो । उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्करों पर लगातार लगाम कसी जा रही है। जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर प्रतिबंध लगाने एवं युवाओं को नशे के चुंगल से बचाने के लिए वह लगातार सक्रिय हैं। […]

You May Like