HTML tutorial
HTML tutorial

अंग्रेजी शराब की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Pahado Ki Goonj

रामनगर।नेशनल हाईवे 309 पर भवानीगंज स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में शुक्रवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तत्काल ही पुलिस और फायर कंट्रोल रूप को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन के कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल में देसी शराब की दुकान भी है। जब सुबह देसी शराब की दुकान के कर्मचारी अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने अंग्रेजी शराब की दुकान से धुआं उठता देखा। दुकान के अंदर रखी लाखों रुपए की शराब के अलावा कुछ नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई है।

 

Next Post

बॉबी कटारिया ने दून कोर्ट में किया सरेडर,निजी मुचलके पर रिहा

देहरादून। आखिरकार शुक्रवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने देहरादून कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह शुक्रवार को देहरादून पहुंचा और सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद बॉबी कटारिया को जमानत मिल गई। कोर्ट ने आरोपित को 25 हजार रुपए के निजी मुचलके पर छोड़ा है।सड़क पर शराब पीने […]

You May Like