HTML tutorial
HTML tutorial

रिटर्निंग अधिकार एस.ए मुरूगेशन ने निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

Pahado Ki Goonj

देहरादून, लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए रिटर्निंग अधिकारी/जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में चलाई जा रही निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कालेज में बनाये जा रहे वितरण केन्द्रों एवं ईवीएम स्ट्रांगरूम आदि की तैयारियों का भी जायजा लिया।
01-टिहरी गढवाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में कल 2 अप्रैल को ईवीएम सीलिंग एवं सेटिंग कार्य शुरू किया जायेगा साथ ही हरिद्वार संसदीय क्षेत्रान्तर्गत इस जनपद की तीन विधानसभाओं धर्मपुर, डोईवाला एवं ऋषिकेश के लिए निर्वाचन प्रपत्रों का वितरण हेतु अलग से स्टाल लगाये जा रहे हैं, जिन पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने स्ट्रांगरूम समेत ईवीएम, बीयू, सीयू के रखरखाव की जानकारी भी सम्बन्धित अधिकारियों से ली। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से निर्वाचन कार्यों हेतु लगाये जाने वाले टैंट एवं बेरिकेटिंग के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हे निर्देशित किया कि कालेज में निर्वाचन हेतु आरक्षित क्षेत्र में बिजली पानी शौचालय आदि व्यवस्थाएं पूरी कर लें। उन्होंने बताया कि कल 2 अप्रैल से ईवीएम सीलिंग एवं कंडिडेट का डाटा फीड करने का कार्य शुरू किया जायेगा, इस अवसर पर कालेज परिसर में बनाये गये स्ट्रांगरूम एवं अन्य निर्वाचन कार्य हेतु आरक्षित कक्षों का भी निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा )/नोडल अधिकारी प्रशिक्षण बीर सिह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी प्र0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा, लोनिवि के सहायक अभियन्ता एम.एम पुण्डीर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत, नोडल अधिकारी ईवीएम समेत निर्वाचन एवं अन्य व्यवस्थाओं से जुडे़ अधिकारी उपस्थित थे।

देहरादून: नोडल अधिकारी एम.सी.सी (आदर्श आचार संहिता) ने अवगत कराया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में आदर्श आचार संहिता के तहत जनपद में 04 गैर लाईसेंसी शस्त्र सीज किये गये, 33 शस्त्र लाईसेंस जमा हुए, इसके अतिरिक्त सीआरपीसी के तहत् पुलिस द्वारा 17 तथा पूर्व निरोधात्मक कार्यवाही के तहत् 240 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गयी तथा 01 गैर जमानती वारंट पर कार्यवाही की गयी।

Next Post

डी एम के भोजन माताओं से पोलिंग पार्टियों को नकद भुगतान के अधार पर भोजन व्यवस्था करने के आदेश देने हुई सुभीदा

देहरादून, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सुव्यवस्थित, शान्तिपूर्वक एवं सुचारू रूप से सम्पादित कराने लिए जनपद के समस्त शिक्षण संस्थान, विद्यालय भवन, कार्यालय परिसर आदि जिन्हें मतदेय स्थल के भवन हेतु आयोग द्वारा अनुमोदित किया गया है, को 6 अप्रैल 2019 […]

You May Like