देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीमाद्वार, देहरादून में आई.टी.बी.पी द्वारा संकल्प दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना एवं विघार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। अब देश का अमृतकाल शुरू हो चुका है। इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, आईजी आई.टी.बी.पी नीलाभ किशोर, आईटीबीपी के अन्य अधिकारी व जवान तथा केंद्रीय विघालय के बच्चे मौजूद थे।
वन दरोगा भर्ती में गडबडी करने वाले नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Fri Sep 16 , 2022
देहरादून। वन दरोगा के 316 रिक्त पदो की भर्ती प्रक्रिया में गडबडी करने वाले नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साईबर क्राइम थाने में तैनात एसआई राजेश ध्यानी ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि […]

You May Like
-
महाराष्ट्र की लड़ाई पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
Pahado Ki Goonj November 24, 2019
-
शोक सभा के साथ पौरणिक कुण्ड की जातर का समापन
Pahado Ki Goonj February 16, 2019

