देहरादून। देर रात एक ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कूचल दिया। इस हादसे में बाईक सवार की मौत हो गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दून के परवल मार्ग पर पीतांबरपुर के पास देर रात ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती चालक फरार हो चुका था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि मृतक की पहचान मोहन चमोली (26) पुत्र देवेश्वर प्रसाद चमोली निवासी ग्राम उमेदपुर वसंत विहार के रूप में हुई है। मोहन एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वन विकास निगम के कर्मचारियों पर रिकवरी की तलवार
Sat Oct 5 , 2019
देहरादून। वन विकास निगम के कर्मचारियों पर वित्त की आपत्ति के चलते अब रिकवरी की तलवार लटक रही है। हालत यह है कि 15 साल से ले रहे वेतनमान पर भारी कटौती के अनुसार कर्मचारियों से वसूली करने की तैयारी की गई है। उत्तराखंड वन विकास निगम में कर्मचारियों को […]

You May Like
-
दर्जा राज्यमंत्री ने आगनबाड़ी वर्कर की सुनीं फरियाद
Pahado Ki Goonj February 12, 2021

