HTML tutorial
HTML tutorial

चेन स्नेचिंग में एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Pahado Ki Goonj

पिथौरागढ। करीब तीन माह पूर्व एक महिला के गले से दो बदमाश सोने की चेन खींच कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को बिचई के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसे पकडऩे के लिए धड़पकड़ शुरू कर दी है।
तीन माह पूर्व बाइक सवार दो लोग टनकपुर के पीलीभीत चुंगी के पास दुकान से सामान लेने के बहाने महिला दुकानदार के गले से चेन छीनकर फरार हो गए थे। महिला के पुत्र भानु अग्रवाल ने छह जुलाई 2022 को अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी।एसपी देवेंद्र पींचा केनिर्देश पर वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। रविवार को चेन स्नेचिंग की घटना में शामिल दोनों लोगों को पुलिस ने लूट की संपत्ति के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल चन्द्र मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा लगातार टनकपुर क्षेत्र से मझोला, पीलीभीत, बरेली आदि संभावित स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
बीते रविवार को दोनों पुनरू लूट की घटना को अंजाम देने बाइक से टनकपुर की ओर आ रहे थे। मुखबिर की सूचना पर बिचई हाईवे के पास दोनों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा युवक भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपित दीपक सिंह उर्फ विक्की उर्फ विक्रमजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह, निवासी मुकर्रबपुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।

Next Post

यूकेएससीसी परीक्षा के तहत हुईं नियुक्तियों का हाई कोर्ट ने मांगा ब्यौरा

नैनीताल। हाई कोर्ट ने यूकेएससीसी की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर खटीमा के कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी की याचिका पर सोमवार को सुनवाई की। मामले में वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ ने सरकार से पूछा है कि परीक्षा में किस किस की नियुक्ति कैसे कैसे हुई, उसका […]

You May Like