ऋषिकेश। हरिद्वार जनपद में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की गुरुवार की सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में मृत्यु हो गई। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस बात की जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीएम संगीता कनौजिया के निधन पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।इस वर्ष 26 अप्रैल को लक्सर में सड़क दुर्घटना के दौरान एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दुर्घटना में उनके चालक गोविंद राम की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।चिकित्सकों के अनुसार, एमआरआइ रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई थी। हादसे के समय उनके एक हाथ की हड्डी भी टूट गई थी।जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से, दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए, शोक संतप्त परिवारजनों को यह दारूण दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये, प्रार्थना की है।उस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर-रुड़की मार्ग पर एसडीएम लक्सर के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए थे।
एटीएम क्लोनिंग कर धोखाधड़ी से पैसा निकालने वाला गिरफ्तार
Thu Sep 8 , 2022
अल्मोड़ा। एटीएम क्लोनिंग कर बैंक खातों में सेंध लगाकर लाखों रुपए निकालने वाले शातिर इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का एक साथी अब भी फरार बताया जा रहा है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की भी बात कही जा रही है।पुलिस टीम को सूचना मिली कि […]

You May Like
-
जनता मिलन कार्य्क्रम में सीएम ने सुनी जनसमस्याए
Pahado Ki Goonj September 4, 2021