HTML tutorial
HTML tutorial

बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट

Pahado Ki Goonj

देहरादून। बलवीर रोड पर एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने क्रिकेट बैट से पत्नी को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बलवीर रोड भाजपा कार्यालय कि निकट निवास करने वाल राम सिंह उम्र 73 वर्ष रेहड़ी लगाने काम करता है। उसका अपनी पत्नी उषा देवी उम्र 53 वर्ष के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात करीब 10.30 बजे दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। उसके पश्चात आरोपित ने क्रिकेट बैट से उसकी हत्या कर दी और शव को उसी ने अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल ने पुलिस को सूचित किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया है। मृतक उषा देवी बदमाश करण शिवपुरी की मां थीं। करण शिवपुरी के खिलाफ लूट व डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित ने तीन साल पहले 2019 में उषा देवी से शादी की थी। आरोपी राम सिंह की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। राम सिंह के दो बेटे थे, जिनकी 2015 व 2016 में बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। राम सिंह खुद भी कैंसर पीड़ित है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले मेें आरोपी से पड़ताल की जा रही है।

Next Post

शैलेश मटियानी पुरुष्कार से सम्मानित दिवाकर पैन्यूली का ग्रमीणों ने स्वागत किया

प्रतापनगर पहाडोंकीगूँज, ukpkg.com,  लिखवार गाँव,शैलेश मटियानी पुरुष्कार से सम्मानित होने के बाद अपने गॉव पहुंचे शिक्षक दिवाकर प्रसाद पैन्यूली का ग्राम प्रधान चन्द्रशेखर पैन्यूली व अन्य ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया व बधाई दी,ग्राम प्रधान व भाजपा मंडल महामंत्री चन्द्रशेखर पैन्यूली ने कहा कि गॉव के विद्वान शिक्षक को उनकी […]

You May Like