देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा अब एक बेसिक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा दो रिजार्ट में कई छात्रों को नकल करायी गयी थी।
एसटीएफ द्वारा अब यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में राजकीय प्राथमिक विघालय लोहाघाट में तैनात बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शिक्षक बलवंत द्वारा दो रिजार्ट में करीब 55 से 60 लोगों को नकल करायी गयी थी। गिरफ्तार किया गया शिक्षक बलवतं पूर्व में गिरफ्तार शशिकांत का सबसे खास और भरोसेमंद साथी है। बताया जा रहा है कि बलंवत पूर्व में पीसीओ चलाने से लेकर छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचते बेचते राजकीय प्राथमिक विघालय,लोहाघाट में बेसिक शिक्षक के पद तक जा पहुंचा था।
दिल्ली से मीटिंग के बहाने लाई गयी युवती से गैंगरेप
Tue Aug 30 , 2022
हरिद्वार। दिल्ली से मीटिंग के बहाने लाई गई एक युवती को शराब के साथ नशीली वस्तु पिलाकर उसके बॉस और एक दोस्त ने एक फ्लैट में कई बार दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में […]

You May Like
-
जागेश्वर धाम बनेगा देश का पहला स्प्रिचुअल इको जोन
Pahado Ki Goonj October 21, 2019


