HTML tutorial
HTML tutorial

बडकोट – अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

बडकोट – अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार।

बडकोट – शराब व नशीले पदार्थो के अवैध प्रचलन पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाए जाने हेतु * पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी * के निर्देशन एवं *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट * के निकट पर्यवेक्षण मे की जा रही होटल-ढाबों की चैकिंग के क्रम मे आज 25.08.2022 को होटल-ढाबों पर रूटीन चैकिंग के दौरान जानकीचट्टी मे पुलिस द्वारा *बीफ गांव मेनरोड, जाकीचट्टी स्थित परचून की दुकान पर अवैध शराब रखने पर दीपक रावत पुत्र सुन्दर सिंह निवासी कुथनौर, थाना बड़कोट, उत्तरकाशी उम्र 28 वर्ष
को गिरफ्तार किया गया। युवक के कब्जे से 10 अद्धे 32 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।*
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना बड़कोट पर *आबकारी अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
कानि0 पंकज व होमगार्ड सुभाष भण्डारी- चौकी जानकीचट्टी मौजूद रहे ।

Next Post

सड़क हादसे में किशोर की मौत

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में बोलेरो व बुलेट की आपस में भिड़ंत में बुलेट सवार की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा शुक्रवार की सुबह डोईवाला में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार डोईवाला में […]

You May Like