देहरादून। उदयपुर में हुई युवक की हत्या के बाद उत्तराखंड में कानून व्यवस्था वाली एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान उदयपुर में दर्जी की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर सभी जगह प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
इस घटना की आंच उत्तराखंड पर न आए इसके लिए सरकार ने पुलिस और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है। गृह विभाग लगातार सभी जिलों में पुलिस और प्रशासन के सम्पर्क में है। इसके लिए सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर भी नजर रखी जा रही है। उत्तराखंड में पुलिस-प्रशासन सतर्क है।
बुधवार को इसी क्रम में सचिवालय में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की नजर पूरे मामले पर है। उत्तराखंड में इससे जुड़ी कोई घटना न हो इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। इसके लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री धामी से सूचीबद्व न्यूज पोर्टल पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल के नेतृत्व में भेंट की, सात सूत्रीय मांग पत्र भेंट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा पत्रकारों के हित नहीं होने देंगे प्रभावित ,सचिव को दिए निर्देश
Thu Jun 30 , 2022
मुख्यमंत्री धामी से सूचीबद्व न्यूज पोर्टल पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल के नेतृत्व में भेंट की, सात सूत्रीय मांग पत्र भेंट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा पत्रकारों के हित नहीं होने देंगे प्रभावित ,सचिव को दिए दिए निर्देश। देहरादून। उत्तराखंड में सूचीबद्व न्यूज पोर्टल पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

