HTML tutorial
HTML tutorial

पुरोला में चोरी की स्कूटी के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार।

Pahado Ki Goonj

पुरोला में चोरी की स्कूटी के साथ 3 युवकों को किया गिरफ्तार।

उत्तरकाशी । पुरोला ।

आज पोरा, गुंदियांट निवासी प्रेम बल्लभ विजल्वाण द्वारा थाना पुरोला पर आकर गत *12 अगस्त की रात्रि को अपने गांव पोरा से अपनी स्कूटी चोरी* के सम्बन्ध एक लिखित तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर उक्त मामले में पुलिस द्वारा अज्ञात के विरुद्ध चोरी की *धारा 379 भादवि* के तहत FIR पंजीकृत किया गया। उच्चधिकारियो के निर्देशानुसार चोरी के उक्त मामले में *पुरोला पुलिस की टीम द्वारा थानाध्यक्ष पुरोला, अशोक कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए पतारसी-सुरागरसी करते हुये अभियोग पंजीकृत होने के मात्र 3 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा कर घटना में संलिप्त 3 युवकों कर्ण सिंह थापा, निखिल थापा व अर्जुन राणा को अंगोड़ा गांव से पहले मोरी रोड बैण्ड से चोरी की गयी स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।* मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है, अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

*विवरण अभियुक्त-*
1- कर्ण सिंह थापा पुत्र प्रेम सिंह थापा निवासी जखोल उपला पांव, मोरी, हॉल गांधी ग्राम पुरोला, उम्र 20 वर्ष
2- निखिल थापा पुत्र ज्ञान सिंह थापा निवासी सांईनाथ मंदिर के पुरोला, उत्तरकाशी उम्र 20 वर्ष
3- अर्जुन राणा पुत्र राजू राणा निवासी तुलाराम वस्ती डाकपत्थर थाना कोतवाली विकासनगर देहरादून उम्र-19 वर्ष।

*बरामद माल-* स्कूटी Activa 4G (सं०- UK 07BX4756)

*गिरफ्तारी व बरामदगी टीम-*

1. थानाध्यक्ष पुरोला, अशोक कुमार
2. म0उ0नि० अक्षुरानी- चौकी प्रभारी पुरोला बाजार
3. हे० कानि0 प्रमोद नेगी
4. हे०कानि0 शुरवीर चौहान
5. कानि0 रणवीर चौहान
6. कानि0 विपिन शर्मा।

Next Post

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी और राज्यहित में 13 घोषाणाएं की

देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता-मुख्यमंत्री* *ऊधमसिंह नगर में बंग भवन के नाम से बनाया जायेगा सामुदायिक भवन* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद उधम सिंह नगर के रूद्रपुर स्थित एक होटल में अयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभाजन […]

You May Like