HTML tutorial
HTML tutorial

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखण्ड के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री विपिन सांघी को पद (office) की शपथ दिलायी

Pahado Ki Goonj


राजभवन देहरादून ,ukpkg.com,
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन देहरादून में उत्तराखण्ड के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री विपिन सांघी को पद (office) की शपथ दिलायी। मुख्य सचिव डा. एस.एस. संधु ने भारत के मा0 राष्ट्रपति द्वारा मा.न्यायमूर्ति श्री सांघी को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाये जाने से संबंधित अधिसूचना पढ़ी। यह कार्यक्रम लगभग 08 मिनट तक चला। इससे पूर्व उत्तराखण्ड पंहुचने पर जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट में वरिष्ठ अधिकारियों ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूरी, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, नैनीताल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा, सचिव राज्यपाल डा. रंजीत कुमार सिन्हा, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही सहित वरिष्ठ न्यायमूर्तिगण, वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Next Post

गन्ने के खेत में मिला लापता युवक का शव

रूड़की। लक्सर के आकोढा गांव से सटे गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गन्ने के खेत के पास में ही युवक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि युवक दो दिन से लापता चल रहा था। जिसकी पुलिस और […]

You May Like