HTML tutorial
HTML tutorial

हैवानियतः चलती कार में 6 वर्षीय मासूम से सामूहिक दुष्कर्म

Pahado Ki Goonj

रुड़की। पिरान कलियर निवासी एक महिला की छह वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के साथ देर रात कलियर से रुड़की आ रही थी, जिसके लिए उसने एक कार सवार से लिफ्ट मांगी थी। आरोप है कि रास्ते मे ही चलती कार में बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और आरोपी गंगनहर पटरी के पास उन्हें छोड़कर फरार हो गए।
किसी तरह महिला रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने रात-भर आरोपियों की तलाश की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका है। उसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, बच्ची की हालत गम्भीर होने के चलते उसे उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Post

नशेड़ी पिता ने सोते बेटे पर किया कुल्हाड़ी से वार, हालत गंभीर

नैनीताल। कालाढूंगी क्षेत्र में चकलुवा के विदरामपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने बेटे पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया, जिसमें बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार चकलुवा के विदरामपुर निवासी नरेंद्र प्रसाद ने घर में सो रहे […]

You May Like