मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दूनवासियो तथा सभी राजनीतिक दलों को 19 मई को शुरू होने वाले रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण  हेतु चलाए जा रहे अभियान में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दूनवासियो तथा सभी राजनीतिक दलों को 19 मई शनिवार को शुरू होने वाले रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण  हेतु चलाए जा रहे अभियान में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की।
मिशन ऋषिपर्णा मात्र सरकारी आयोजन नही, बल्कि एक महा जनअभियान-मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को महानगर भाजपा कार्यालय परेड ग्राउण्ड से देहरादूनवासियो तथा सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि 19 मई शनिवार को आरम्भ होने वाले रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण  हेतु चलाए जा रहे अभियान ‘‘मिशन रिस्पना से ऋषिपर्णा’’ में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले। 19 मई 2018 को रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण अभियान के तहत वृक्षारोपण हेतु गढ्ढे खोदे जाएगे। जुलाई के तीसरे सप्ताह में नदी के उद्गम शिखर फाॅल से संगम मोथरोवाला तक एक ही दिन में सम्पूर्ण वृक्षारोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि सभी राजनीतिक दलो को भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। रिस्पना के पुनर्जीवीकरण का अभियान कोई राजनीतिक मुद्या नही है, बल्कि यह हमारे आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संचय हेतु सचिदानन्द भारती, श्री श्री रविशंकर, वाटरमेन राजेन्द्र सिंह आदि  द्वारा चलाए गए सभी अभियान जन सहयोग से ही सफल रहे। दुनिया के सभी सफल अभियानों व प्रयोगों  में व्यापक जन भागीदारी व जन जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य सरकार रिस्पना के पुनर्जीवीकरण की तरह ही कुमाऊॅ की लाइफलाइन कोसी के पुनर्जीवीकरण के लिए भी जन भागीदारी पर फोकस कर रही है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने बताया कि रिस्पना नदी में सम्पूर्ण वृक्षारोपण के तहत  नदी के उद्गम लंढौर से मोथरोवाला तक  एक ही दिन में 2.5 लाख पौधो का वृक्षारोपण किया जाएगा। इनमें 30 प्रतिशत फलदार पेड़ होगे। जो पशु, पक्षियों व वन्य जीवों के लिए भी लाभकारी होंगे। इस वृक्षारोपण के लिए सम्पूर्ण नदी तट पर ब्लाॅक बनाए है। पौध रोपण क्षेत्र को छोटे- छोटे ब्लाॅक में बांटा गया है। हर ब्लाक 2500 वर्ग मीटर का है जिसमें 250 पौधे लगाए जाएंगें, यह दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में शनिवार 19 मई 2018 को गढ्ढे खोदे जाएंगे फिर दूसरे चरण में जुलाई 2018 के दूसरे हफ्ते में पौधे रोपे जाएंगे। मिशन रिस्पना पूरी तरह से वाॅलियन्टर्स द्वारा श्रमदान से चलाया जाएगा। रिस्पना के किनारे बसे गाॅव, मोहल्ले व हर व्यक्ति को इस अभियान से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे है। इसमें सेना के ईको टास्क फोर्स, पुलिस, वन विभाग, एनजीओ, संस्थाओं, विद्यालयों, नागरिकों व एलबीएसएनएए के प्रक्षिशु आईएएस अधिकारियों द्वारा भी सहयोग किया जाएगा।  हमें इस अभियान को सफल बनाने के लिए बड़ी जनशक्ति की जरूरत है। यह अभियान गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में भी दर्ज हो सकता है
Next Post

आज क्षेत्र में बढती आदमखोर की दहशत के चलते समस्या का उचित समाधान निकालने हेतु दिनाँक 19-05-2018 को सेमण्डीधार में एक सुबह समय 10:30 बजे समस्त पट्टी की एक बैठक होगी

  आज क्षेत्र में बढती आदमखोर की दहशत के चलते और इस समस्या का उचित समाधान निकालने हेतु दिनाँक 19-05-2018 को सेमण्डीधार में एक सुबह समय 10:30 बजे समस्त पट्टी की एक बैठक तय हुई है । जैसा कि आप सभी को विदित है कि वर्ष के प्रारंभ से ही […]

You May Like