HTML tutorial
HTML tutorial

कार गहरी खाई मंे गिरी महिला की मौत

Pahado Ki Goonj

टिहरी। जनपद के देवप्रयाग में चमोली से देहरादून जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से (पति-पत्नी और बेटा) घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग ले जाया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार देवप्रयाग में चमोली से देहरादून जा रही एक स्विफ्ट कार देवप्रयाग से आगे सैनिक होटल के समीप हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा कार चलाने के दौरान चालक को नींद आने के कारण हुआ है। कार 40 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चला रहे थे, उनकी पत्नी का नाम नीतू (38) देवी था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। बेटे का नाम आयुष है,।जिसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है।

Next Post

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के रनवे पर देर रात हुए हादसे में दो मजदूर की मौत

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के दूसरे फेज के कार्य के दौरान दो मजदूर डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में घायल दोनों मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डोईवाला कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात 2.45 बजे […]

You May Like