HTML tutorial
HTML tutorial

तिलाड़ी शहीद दिवस पर तिलाड़ी शहीदों को दी गई श्रधांजलि ।

Pahado Ki Goonj

तिलाड़ी शहीदों को दी गई श्रधांजलि ।

उत्तरकाशी/ बड़कोट :- मदन पैन्यूली
सोमवार को रवांई घाटी के बड़कोट में तिलाड़ी शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । जिसमें यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गणमान्य लोगों सहित पत्रकारों ने तिलाड़ी में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस समारोह तिलाड़ी शहीदों के दर्जनों परिजनों को भी सम्मानित किया गया । साथ ही कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली जागृति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और बड़कोट निवासी प्रदीप जैन को तिलाड़ी सम्मान समिति द्वारा स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शहीद दिवस के इस अवसर में स्थानीय विधायक संजय डोभाल ने तिलाड़ी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा है कि अपने हक हकूकों के लिए जिन तिलाड़ी शहीदों ने अपनी जान न्योछावर कर दी थी। आज उन शहीदों की बदौलत सभी हक हकूक हमारे लिए बहाल हैं। तिलाड़ी शाहिद स्थल के विकास के लिए पूरा प्रयास करेंगे। डीएम अभिषेक रुहेला ने कहा है कि इस ऐतिहासिक तिलाड़ी शहीद स्थल के विकास की जरूरत है, इसके विकास व गौरव को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इस स्थल का विकास किया जाएगा। कार्यक्रम में डीएफओ सुबोध काला, नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, एसडीएम शालिनी नेगी, सीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी, नपं अध्यक्ष पुरोला हरिमोहन नेगी, अधिशासी अधिकारी मोहन गौड़

सफाई निरीक्षक जया नंद सेमवाल , सकल चंद रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष अतोल रावत, अजवीन पंवार, आनंद राणा, दलवीर डोटियाल, कपिल देव रावत, सोबन राणा, राजेश सेमवाल, राजेन्द्र सिंह रावत, नगर पालिका सभासदों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Next Post

कर्मचारियों की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहेगा वन विकास निगम कर्मचारी संगठन ।

कर्मचारियों की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहेगा वन विकास निगम कर्मचारी संगठन । देहरादून :- सोमवार को उत्तराखण्ड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक संगठन के मुख्य कार्यलय “अरण्य विकास भवन में आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता प्रान्तिीय अध्यक्ष ललित शर्मा एवं संचालन गिरीश नैथानी महामंत्री […]

You May Like