उत्तरकाशी। देर रात लगभग दो बजे कल्याणी के सिल्लाधार के पास एक वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
. बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात लगभग दो बजे एक वाहन बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। मृतक की पहचान जसवंत सिंह के रूप में हुई है.। मृतक जसवंत बड़कोट से उत्तरकाशी के लिए जा रहा था। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर ब्रह्मखाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक का पता जसवंत सिंह उम्र 40 वर्ष, निवासी गोल बनाल उत्तरकाशी बताया जा रहा है।
केदारनाथ में 50 से अधिक उम्र वालों का हेल्थ चेकअप अनिवार्य
Tue May 24 , 2022
रूद्रप्रयाग। मंगलवार को बाबा केदार के धाम में एक बार फिर बर्फबारी शुरू हो गई है। बीते तीन दिनों से केदारनाथ धाम में रुक रुक कर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से केदारनाथ धाम में ठंड बढ़ती जा रही है। इधर, एक बड़ा अपडेट यह भी है कि केदारनाथ जा […]

You May Like
-
तिरस्कार या मजबूरी
Pahado Ki Goonj March 28, 2020

