ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी में गंगा में स्नान करते समय दिल्ली के तीन युवक बह गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने एक युवक का शव बरामद कर लिया। जबकि गंगा में लापता दो युवकों की तलाश में देर शाम तक एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर के समय दिल्ली से नौ लोगों एक दल ऋषिकेश घूमने आया था। इसीबीच गंगा में स्नान करने के लिए शुभम 22 व उसका भाई कार्तिक 20 निवासी डी-टू 79/80 सेक्टर-11 रोहणी, नई दिल्लीऔर दिपांशु 20,निवासी नजफगढ़, गली नंबर 4, नई दिल्ली उतर गए।
इस दौरान अचानक वे तीनों गंगा की तेज धारा की चपेट में आकर बहने लगे। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल युवकों की तलाश को सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। किन्तु देर शाम तक बाकी दो युवकों का कुछ पता नही चल पाया था।
पिंजरे में कैद गुलदार को जिन्दा जलाया
Tue May 24 , 2022
पौड़ी। जिले के सपलोड़ी में पिंजरे में फंसे गुलदार को आक्रोशित ग्रामीणों ने जला दिया। आरोप है कि मौके पर मौजूद वन महकमे की टीम के काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। सपलोड़ी में बीती 15 मई को जंगल में काफल लेने गई एक महिला को गुलदार ने […]

You May Like
-
सऊदी तेल ठिकानों पर हमले के बाद कच्चे तेल के दाम बढ़े
Pahado Ki Goonj September 16, 2019


