रुद्रप्रयाग। केदारनाथ दर्शन करने जा रही सीधुबाई (उम्र 71 वर्ष) महादेव निवासी महाराष्ट्र भैरो गेदेरे के पास घोड़े से धक्का लगने के कारण 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसकी सूचना परिजनों की ओर से जिला प्रशासन तक पहुंचाई गई। जिसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ टीम को राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटना स्थल के लिए रवाना किया। एसडीआरएफ के जवानों ने घटना स्थल पर पहुंचकर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और 50 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला को पिट्ठू के जरिए मुख्य मार्ग पर लाया। जहां से दो किमी स्ट्रैचर के माध्यम से घायल महिला को विवेकानंद हॉस्पिटल बेस कैंप केदारनाथ में उपचार के लिए पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने घायल महिला का उपचार किया। एसडीआरएफ टीम की कार्यकुशला एवं तत्परता से घायल बुजुर्ग महिला की जान बच पाई। केदारनाथ धाम की यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों और तीर्थयात्रियों की एक साथ आवाजाही होने से तीर्थयात्री खासे परेशान हैं। इसके अलावा पैदल मार्ग पर गंदगी फैली होने से तीर्थयात्री फिसल रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। यहां तक कि घोड़े खच्चरों से धक्का लगने पर तीर्थयात्री खाई में गिर रहे हैं, जिस कारण उन्हें गंभीर चोटें भी आ रही हैं।
बाबा रामदेव ने नम आंखों से सहयोगी स्वामी मुक्तानंद को दी श्रद्धांजलि
Sat May 14 , 2022
हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के साथ पूरे पतंजलि परिवार ने स्वामी मुक्तानंद को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। बीती रात स्वामी मुक्तानंद का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। रात को ही उनके पार्थिव शरीर को कनखल स्थित कृपालु बाग आश्रम लाया गया। उनके […]

You May Like
-
“कविता”इंसान जाने कहां खो गये हैं…
Pahado Ki Goonj November 27, 2018
-
Under the chairmanship of District Magistrate Mrs. Sonika, a meeting was organized with officials of the Army and Revenue Department in Rishiparna Auditorium regarding the demarcation of Army land in the district and implementation of various development schemes under the cantonment area and operation of government works and various proposals by the Army and Administration. Went
Pahado Ki Goonj September 24, 2023

