चंपावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास एक राइफल समेत दो करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा उन पर 47 लाख रुपये से अधिक का कर्ज भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। उसी के हलफनामे में उन्होंने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास जो राइफल है, वो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास जो राइफल है, उसकी कीमत 1.5 लाख रुपए है। हालांकि उन्होंने अपने हलफनामे ने साफ किया है कि उन्होंने कभी भी इस राइफल का इस्तेमाल नहीं किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कोई मामला भी लंबित नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हलफनामे के अनुसार उन पर 47 लाख रुपए का कर्ज भी है। उनकी पूरी संपत्ति की कीमत दो करोड़ रुपए है। वहीं उनकी पत्नी के नाम पर 47 लाख रुपये की संपत्ति है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए 9 मई को नामांकन किया था। चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा, जिसका परिणाम 3 जून को आएगा।
छापेमारीः ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेचा जा रहे 25 हजार पैकेट नकली नमक बरामद
Thu May 12 , 2022
रूद्रपुर। जिले में बड़ी मात्रा में ब्रांडेड टाटा कंपनी के नाम पर बेचे जाने वाला नकली नमक पकड़ा गया है। पुलिस ने आधा दर्जन गोदामों पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली नमक के पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस की ये कार्रवाई देर रात की गई। पुलिस को शिकायत मिली […]

You May Like
-
पीहू नेगी और आन्या बिष्ट बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे
Pahado Ki Goonj January 12, 2018

