चमोली। नंदानगर विकासखंड के सरपाणी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी और विवाहिता की पीठ पर मृत मासूम बच्चा भी था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में पुलिस पड़ताल में जुट गयी।
मिली जानकारी के अनुसार चमोली के नंदानगर विकासखंड के सरपाणी गांव एक विवाहिता ने 14 माह के बच्चे के साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका अनीशा पत्नी सुखबीर लाल की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है। सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा। सरपाणी गांव के ही निवासी देव सिंह नेगी ने बताया कि मृतका के परिजनों के अनुसार जब देर सायं तक अनीशा घर नहीं लौटी तो परिजनों के साथ ग्रामीणों ने गांव के ही पास जंगल की तरफ खोजबीन की. थोड़ी दूर जाकर अनीशा का शव पेड़ से लटका मिला। मृतका की पीठ पर उसका 14 माह का मासूम बच्चा भी मृत मिला। पुलिस इस पूरे मामले में जानकारी जुटा रही है।
धामी सरकार का फैसलाः पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड आने वालों की होगी कोरोना जांच
Wed Apr 27 , 2022
देहरादून। कोरोना की चौथी लहर की आशंका के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार जल्द ही दूसरी राज्यों से आने वाले लोगों का कोविड टेस्ट कराने जा रही है। टेस्टिंग की क्षमता को भी दो गुना बढ़ाने का फैसला लिया गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही दिल्ली-यूपी सहित पड़ोसी राज्यों से भारी […]

You May Like
-
बिनोद कुमार बने पंजाब नैशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक
Pahado Ki Goonj November 25, 2022
-
प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री मिश्रा ने
Pahado Ki Goonj September 27, 2017

