HTML tutorial
HTML tutorial

बारात से लौट रही मैक्स गहरी खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत

Pahado Ki Goonj

पौड़ी। पैठाणी क्षेत्र में बारात से लौट रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। पैठाणी थानाक्षेत्र के सिलौली से एक बारात डोबरी गांव गई हुई थी। वापस सिलौली गांव वापस लौटते समय मैक्स अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पाबौ पीएचसी में उपचार के दौरान एक अन्य की मौत ही गई है। पुलिस ने मृतकों के शव को अग्रिम कार्यवाही के लिए अपने कब्जे मे ले लिया है।
पैठाणी थानाध्यक्ष विरेंद्र रमोला ने बताया कि सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव सिलौली से एक बारात डोबरी गांव गई थी। शाम को वापस लौटते समय बारातियों का एक मैक्स वाहन स्योली मल्ली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। थानाध्यक्ष के मुताबिक वाहन दुर्घटना में 5 बारातियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि इलाज के दौरान एक अन्य की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में अंकित पुत्र प्रकाश लाल ग्राम सिरौली तल्ली, हयात सिंह पुत्र प्रताप सिंह सिरौली, मेहरबान सिंह पुत्र केदार सिंह ग्राम सिलौली, अंबिका तथा दृष्टि पुत्री कलम सिंह गांव जाख की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सीएचसी पाबौ में उपचार के दौरान मोनिका की मौत हो गई है। जबकि घटना में रविन्द्र सिंह पुत्र रोशन सिंह ग्राम इसोटी एकेश्वर ब्लॉक तथा मोहन पुत्र हयात सिंह घायल हुए हैं। जिनका उपचार पाबौ अस्पताल हो रहा है। इस दुर्घटना पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने दुख जताया है. धन सिंह रावत ने अपने पेज पर लिखा, मेरे क्षेत्र के अंतर्गत स्योली के पास हुई वाहन दुर्घटना में पांच लोगों के हताहत होने की सूचना से मन बहुत व्यथित हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं। सिलौली से बारात लेकर डोबरी लौटते हुए यह दुर्घटना हुई है।

Next Post

अस्थाई छप्पर लगाने की व्यवस्था पूर्व की भांति हो बहालः पैन्यूली

देहरादून। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी यूनियन के पूर्व संरक्षक जीतमणि पैन्यूली ने प्रेस वार्ता में कहा कि केदारनाथ से बदरीनाथ धाम के लिए जाने वाले मार्ग में चौपता तुंगनाथ एक ऐसा दर्शनीय स्थल है जोकि विश्व पर्यटक स्थलों के नक्शे पर अपनी पहचान बना सकता है। आज भी […]

You May Like