देहरादून। प्रदेशभर में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी देहरादून में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा नगर से लसियाल चौक तक पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही सरकार से महंगाई को कम करने की मांग की है।
ेगुरूवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गुरु नानक इंटर कॉलेज के निकट इंदिरा नगर में एकत्रित हुए। जहां से पैदल मार्च निकालते हुए लसियाल चौक तक जुलूस निकाला। इस दौरान कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। लालचंद शर्मा ने कहा देश और प्रदेश में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार ने जनता को चुनावी लाभ के लिए भ्रमित करते हुए महंगाई कम किए जाने का वादा किया था, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल-डीजल, गैस व खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इससे महंगाई चरम पर पहुंच गई है और आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। पूर्व विधायक राजकुमार ने भी बढ़ती महंगाई पर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा ने सरकार बनते ही महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन इसके ठीक उलट सरसों का तेल पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जिससे आम जनता त्रस्त हो चुकी है, लेकिन भाजपा सरकार को आम जनमानस की दिक्कतों से कोई सरोकार नहीं है। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी का धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य के सैनिक तथा उनके आश्रितों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए
Thu Apr 7 , 2022
देहरादून, पहाडोंकीगूँज,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) ने कहा कि सैनिक बाहुल्य राज्य उत्तराखंड में सैनिक तथा उनके आश्रितों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए | राज्यपाल ने गुरुवार को राजभवन में उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्था की बैठक ली | उन्होंने कहा कि सैनिक पुनर्वास संस्था को […]

You May Like
-
बाजारों में उड़ रही है सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियंा
Pahado Ki Goonj November 24, 2020

