HTML tutorial
HTML tutorial

राज्यपाल ने महान सर्वेक्षक पंडित नैन सिंह की पांचवी पीढ़ी की वंशज श्रीमती कमला रावत को सम्मानित किया

Pahado Ki Goonj

https://youtu.be/5pcxAPWzYMU

देहरादून, पहाडोंकीगूँज,राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को राष्ट्रीय सर्वेक्षण दिवस के अवसर पर सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया |

कार्यक्रम में राज्यपाल ने महान सर्वेक्षक पंडित नैन सिंह की पांचवी पीढ़ी की वंशज श्रीमती कमला रावत को सम्मानित किया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पंडित नैन सिंह, किशन सिंह, किंथुप तथा राधानाथ सरकार जैसे महान सर्वेक्षको के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता | विशेषकर आज जब पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है | हमारे महान सर्वेक्षको ने 18वीं सदी में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, बिना संसाधनों के तथा विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए उल्लेखनीय सर्वेक्षण के कार्य किए | उनका योगदान ही हमारे वर्तमान तथा भविष्य का आधार है | आज का दिन अपने प्रतिभावान पूर्वजों को याद करने तथा उनका आभार व्यक्त करने का अवसर है | राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सर्वेक्षण दिवस के अवसर पर ही महान त्रिकोणमितीय सर्वेक्षण आरंभ किया गया था | उन्होंने कहा कि आज भूस्थानिक उपकरणों तथा तकनीकी के उपयोग से भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ तथा महामारियो की निगरानी तथा कुशल प्रबंधन किया जा रहा है | हम सर्वेक्षण के क्षेत्र में बहुत आगे पहुंच चुके हैं | लेकिन हमारे पूर्वजों को संसाधनों के अभाव में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा | वह महान योद्धा थे | उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति तथा कड़ी मेहनत के बल पर बहुत सी उपलब्धियां हासिल की | राज्यपाल ने कहा कि आज सर्वेक्षण के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, मॉडर्नाइजेशन, ट्रांसफॉरमेशन तथा आधुनिकतम तकनीकों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है | मैपिंग का क्षेत्र चुनौतीपूर्ण है | सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा संचालित क्लीन गंगा तथा नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट जैसी योजनाओं से ज्ञात होता है कि किस प्रकार इस महान संस्था द्वारा जन सामान्य के जीवन में सुधार हेतु तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है |
इस अवसर पर सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया श्री सुनील कुमार, डिप्टी सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया श्री नितिन जोशी, भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी तथा सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारी उपस्थित थे |

 

Next Post

राज्यपाल से उप्र के अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य  परविंदर सिंह,जनरल वी पी मलिक (से नि ) ने शिष्टाचार भेंट की

राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि ) से रविवार को राजभवन में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य  परविंदर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की | राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि ) से रविवार को राजभवन में जनरल वी पी मलिक (से नि ) ने शिष्टाचार भेंट की […]

You May Like