देहरादून। दून के प्रमुख पलटन बाजार में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। छत तोड़कर एक के बाद एक दुकान में घुसे चोरों ने नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ किया।
बुधवार को देहरादून के पलटन बाजार में जंगम शिवालय के पास स्थित कपड़ों की तीन दुकानों में चोरी की घटना सामने आई। रात को दुकान बंद कर घर गए दुकानदार जब सुबह दुकान पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।
स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि पलटन बाजार में स्थित गढ़वाल सारीज, बाबा कलेक्शन और मीनाक्षी फैशन में सीलिंग तोड़कर एक ही रात में चोरी की गई। उन्घ्होंने बताया कि पूर्व में भी इसी प्रकार की घटना घंटाघर स्थित गेलार्ड, गुप्ता हैंडलूम और अरविंद कलेक्शन में हुई थी।व्यापारियों में रोष है कि शहर कोतवाली पुलिस और धारा चौकी की नाक के नीचे इस घटना को अंजाम दिया गया। इस तरह की वारदातों का मुख्घ्य कारण घोसी गली में लगने वाला अवैध मार्केट। जिसमें किसी प्रकार का वेरिफिकेशन पुलिस द्वारा नहीं किया जाता। व्घ्यापारियों ने कहा इस सब विषय के लिए व्यापारी लामबंद होंगे। पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देंगे। अवैध मार्केट को तत्काल प्रभाव से बंद कराने की मांग की जाएगी।
आवारा सांड ने महिला को पटक पटक कर मार डाला
Wed Apr 6 , 2022
हल्द्वानी। शहर और ग्रामीण इलाकों में आवारा जानवरों ने आतंक मचा रखा है। जिसका नतीजा है कि आवारा जानवर लोगों की फसलों के साथ-साथ इंसानों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कोमला भूरी गांव का है। यहां एक आवारा सांड ने महिला को पटक-पटककर […]

You May Like
-
चमोली में भूकंप के झटकों से लोगों घरों से बाहर आये
Pahado Ki Goonj November 25, 2019

