देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भाजपा के सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में परिवार के लोगों संग ही योगाभ्यास किया। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इस संबंध में पहले ही आह्वान कर दिया गया था।
इस दौरान लोगों ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए सामाजिक दूरी का भी पालन किया। प्रदेश में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक लोगों ने अपने घर पर ही योग कर निरोग रहने का संदेश दिया। मंत्री मदन कौशिक ने अपने हरिद्वार स्थित आवास पर परिवार संग योग किया।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चमोली जिले से लगे सीमा क्षेत्र में 14000 फिट की उच्चाई पर हिमवीरों ने भी योग किया। औली भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइग संस्थान आईटीबीपी के जवानों ने ग्लेशियर पॉइंट वसुधारा में योग किया। इन दिनों वसुधारा का तापमान माइन्स जीरो डिग्री है। लेकिन इसके बाद भी जवानों ने विभिन्न योगाभ्यास किए।
साल का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण शुरू
Sun Jun 21 , 2020
देहरादून। साल का सबसे बड़ा सुर्यग्रहण शुरू हो गया है। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में 10 बजकर 23 मिनट पर ग्रहण दिखने लगा। प्रदेश की राजधानी देहरादून में कई खगोल प्रेमियों ने इस दुर्लभ ब्रहाण्ड की घटना का दिदार किया। उत्तराखण्ड में सुर्यग्रहण मुख्य रूप से 12 बचकर पांच मिनट […]

You May Like
-
Big breking नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
Pahado Ki Goonj October 10, 2018

