HTML tutorial
HTML tutorial

बड़कोट :- 1 किलो 250 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

बड़कोट :- 1 किलो 250 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी / बड़कोट :- ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बड़कोट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बड़कोट के नेतृत्व में नशे पर अंकुश लगाते हुए आज रविवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक रमन बिष्ट की टीम द्वारा मनीष रावत पुत्र ऐमीन सिंह रावत निवासी ग्राम नकोडा पोस्ट कुथनौर व प्रदीप राणा पुत्र विनोद सिंह राणा निवासी कपोला थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी को क्रमश: 650 ग्राम व 600 ग्राम कुल 1 किलो 250 ग्राम अवैध चरस के साथ राजगढ़ी तिराहा से राजगढ़ी जाने वाली सड़क से समय 12:10 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा बताया गया कि पैसों के लालच में आकर उनके द्वारा चरस बेचने का कार्य किया जाता है। उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बड़कोट में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही हैं ।गिरफ्तारी एवं बरामदगी टीम में रमन बिष्ट वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना बड़कोट ,कॉन्स्टेबल वीरेंद्र तोमर ,कांस्टेबल सुनील राणा , कांस्टेबल कैलाश चौहान थाना बड़कोट आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।

Next Post

कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए जंग जारी

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद अब नए प्रदेश अध्यक्ष की जंग शुरू हो गई और इसी को लेकर कांग्रेस हाई कमान ने कांग्रेस के महासचिव और झारखण्ड प्रभारी अविनाश पांडे को देहरादून वरिष्ठ कांग्रेस जनों का मन टटोलने के भेजने का निर्णय लिया है जो […]

You May Like