HTML tutorial
HTML tutorial

गौला पुल के नीचे मिला सदिग्ध हालत में युवक का शव

Pahado Ki Goonj

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला बाईपास पुल के नीचे संदिग्ध हालत में युवक शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
मृतक की शिनाख्त 23 वर्षीय लखन पुत्र संजय रामनगर निवासी जाटव बस्ती के निवासी के रूप में हुई। मृतक की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पुल से नदी में कूदकर आत्महत्या की होगी। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की सूचना दी। युवक का शव पुल से नीचे नदी में मिला है। पुलिस के अनुसार संभवतः पुल से नीचे गिरने से उसकी मौत हुई होगी या युवक ने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही युवक के परिजनों को भी सूचित किया गया है। मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।

 

 

Next Post

एंबुलेंस से टकराइ कार , मरीज की मौके पर मौत, चार घायल

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस की कार से टक्कर हो गयी। इस हादसें एंबुलेंस में सवार मरीज की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। शव का […]

You May Like