HTML tutorial
HTML tutorial

एंबुलेंस से टकराइ कार , मरीज की मौके पर मौत, चार घायल

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस की कार से टक्कर हो गयी। इस हादसें एंबुलेंस में सवार मरीज की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिडकुल स्थित पैनासोनिक कंपनी की यूनिट एक में काम करने वाले जगजीत सिंह को अचानक पथरी का दर्द उठा। जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उसे तत्काल ही भूमानंद अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एंबुलेंस अभी रानीपुर झाल से यू टर्न लेकर मुड़ी ही थी कि हरिद्वार की ओर से दिल्ली की ओर जा रही कार ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी।कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की एंबुलेंस सड़क पर पलट गई, जिसके चलते एंबुलेंस में सवार मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घअना में एंबुलेंस के चालक, परिचालक व कार सवार यात्रियों को चोटें आई हैं। सड़क् हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Next Post

हार की समीक्षा की जगह कांग्रेस में फिर से बढ़ी अंर्तकलह

देहरादून। हार की समीक्षा करने की जगह उत्तराखण्ड कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी हावी हो रही है। जिसके चलते कांग्रेस वर्तमान में अंर्तकलह का दंश झेल रही है। हालात यह है कि दो धड़ों में बंटी कांग्रेस पार्टी की गोपनीय बातें सोशल मीडिया पर लिखी जा रही हैं। प्रीतम […]

You May Like