HTML tutorial
HTML tutorial

देर रात गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

Pahado Ki Goonj

नैनीताल। देर रात गरमपानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के पाडली के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल के गरमपानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के पाडली के पास बीते देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में गिर गया। ट्रक के खाई में गिरने की आवाज सुन आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहंुची और राहत-बचाव अभियान चलाकर गंभीर घायल ट्रक चालक को बाहर निकाला। जिसके बाद उसे 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चालक का नाम तनवीर सैनी निवासी कनखल हरिद्वार बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

 

 

 

Next Post

गौला पुल के नीचे मिला सदिग्ध हालत में युवक का शव

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला बाईपास पुल के नीचे संदिग्ध हालत में युवक शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त 23 वर्षीय […]

You May Like