देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली तलब किया है। रमेश पोखरियाल निशंक रविवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
खुद निशंक ने इसकी पुष्टि की है कि उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। इधर, निशंक के दिल्ली रवाना होते ही तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गौर तलब है कि मतदान के बाद से भाजपा प्रत्याशी भीतरधात से आशंकित थे। जिससे पार्टी में अंर्तकलह बढ़ती जा रही थी। उपर से बीते रोज महामण्लेश्वर स्वामी यतीद्रानंद गिरी ने पार्टी अध्यक्ष नड्डा को चुनाव प्रबंधन पर कई सवाल खड़े कर दिए थे। ऐसे में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को दिल्ली तलब किए जाने के बाद से राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्वाएं फैलने लगी है।
मंदिरों में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू
Sun Feb 27 , 2022
देहरादून। एक मार्च को महाशिवरात्रि श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इसके लिए विभिन्न धार्मिक संगठन तैयारियों में जुट गए हैं।जहां धर्मनगरी से कांवडिए गंगाजल लेकर अपने गंतव्यां को रवाना शुरू हो गए है। वहीं मंदिरों को फूलों से सजाना शुरू हो गया है। शिवालयों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, आरती के दौरान श्रद्धालुओं को […]
