HTML tutorial
HTML tutorial

148 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी में दो गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी। शराब तस्करी में लिप्त दो लोगों को पुलिस ने देर शाम भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विधानसभा चुनावों के चलते शराब तस्करी को अंजाम दे रहे थे।
जानकारी के अनुसार बीती शाम एसओजी व थाना धरासू पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ शराब तस्कर विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसओजी व धरासू पुलिस ने संयुक्त चौकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान देवीसौड़ आर्कब्रिज के समीप एक संदिग्ध बुलेरो आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वाहन सवार दो लोग कूदकर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। बुलेरो वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें रखी 148 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। थाने लाकर की गयी पूछताछ मेें उन्होने अपना नाम यतेन्द्र व यशपाल सिंह निवासी चिन्यालीसौंड़ बताया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस कटिबद्ध है, हमारी पुलिस टीमें चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों तथा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार सक्रिय है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। उक्त पुलिस टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को दस हजार का नगद पारितोषिक प्रदान किया गया। बहरहाल पुलिस ने उन्हे आबकारी अधिनियम की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Next Post

किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 77 मकान मालिकों पर जुर्माना

देहरादून। किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मंगलवार को 77 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उन पर 7 लाख 70 हजार का जुर्माना किया गया है। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपराधों की रोकथाम हेतु […]

You May Like