HTML tutorial
HTML tutorial

दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

Pahado Ki Goonj

टिहरी। दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज होने के मात्र कुछ घंटो बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वीडियो देखें पूण्य प्राप्त करने के लिए शेयर किजयेगा

https://youtu.be/Tqjzaxx5UTA

जानकारी के अनुसार बीते रोज घनसाली क्षेत्र की एक युवती द्वारा थाना घनसाली में तहरीर देकर बताया गया कि क्षेत्र के ही एक स्थानीय व्यक्ति नरेंद्र रावत द्वारा उसका 18 दिसम्बर को अपहरण कर दुष्कर्म किया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। दुष्कर्मी की तलाश मे जुटी पुलिस टीम को देर रात सूचना मिली कि उक्त मामले का आरोपी नरेंद्र रावत पुत्र बालम सिंह रावत निवासी ग्राम कोटी घनसाली क्षेत्र में देखा गया है तथा वह कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान पर दबिश देकर आरोपी नरेन्द्र रावत को वारदात में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Next Post

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाएगा नियामक प्राधिकरणः पांडे

देहरादून। उत्तराखंड के निजी स्कूलों की मनमानी से त्रस्त अभिभावकों की शिकायतों के बाद सख्त कदम उठाते हुए नई शिक्षा नीति के तहत विघालय नियामक प्राधिकरण का गठन किया है। जिसके बाद निजी स्कूलों की मनमाफिक फीस लिए जाने और अनावश्यक फीस बढ़ाए जाने तथा अभिभावकों के शोषण की पर […]

You May Like