देहरादून। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाए हुई है। इसी क्रम में सहसपुर पुलिस ने हजारों रुपए की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
धर्मावाला चैकी प्रभारी दीपक मैठाणी ने बताया कि शे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफतार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहबान पुत्र हनीफ निवासी बुलाकीवाला विकासनगर के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 4 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ है। इसकी कीमत लगभग 32 हजार रुपए आंकी जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
केंद्रीय कार्यकारिणी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष यूकेडी प्रमिला रावत के नेतृत्व में सदस्य अभियान प्रारम्भ
Fri Feb 12 , 2021
देहरादून,केंद्रीय कार्यकारिणी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रमिला रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड क्रांति दल का सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 11फरवरी2021 से शुरू किया गया। यह अभियान आज जिला देहरादून के शहरी क्षेत्र में चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत केंद्रीय कार्यकारिणी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा प्रमिला रावत जी ने एक […]

You May Like
-
पाटीदार प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने पर मचा हंगामा
Pahado Ki Goonj September 13, 2017

