HTML tutorial
HTML tutorial

जंगल में  युवती का शव मिलने से सनसनी

Pahado Ki Goonj

देहरादून।। ऋषिकेश में आइडीपीएल चौकी अंतर्गत जंगल में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुरुवार दोपहर आइडीपीएल गोल चक्कर के समीप स्थित जंगल में कुछ लोग लकड़ी मिलने गए थे। जहां उन्हें एक युवती का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास क्षेत्र में जांच की। युवती के शव के पास ही उसके चप्पल तथा कुछ दूरी पर एक लाल रंग का बैग पड़ा मिला। पुलिस ने बैग की जांच की तो उसमें नौ नवंबर का ट्रेन का टिकट और कुछ अन्य सामान मिला। एक कागज में मिले नाम पते के आधार पर मृतक की शिनाख्त आरती भोई (28 वर्ष) के रूप में की गई। उसके पास जो कागज मिला उसमें रेलवे टिकट बुकिंग की डिटेल लिखी हुई थी। जिसमें पुरी एक्सप्रेस में हरिद्वार से कटक तक स्लीपर कोच का टिकट था। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह टिकट कैंसिल हो गया था।मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि फिलहाल मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है। शव की संदिग्ध अवस्था को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस उपाधीक्षक डीसी धौडियाल ने बताया कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। युवती की हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक जांच के बाद शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा जाएगा। युवती के पास जो रेल टिकट मिला है, फिलहाल उसके आधार पर ही जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Next Post

विधानसभा के सत्र के पहले दिन सीडीएस जनरल विपिन रावत को दी श्रद्धाजलि

देहरादून। उतराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत गुरुवार को हो गई और सबसे पहले सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हवाई हादसे में दिवंगत हुए सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संदेश पढ़ा। धामी ने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है। सीडीएस […]

You May Like