हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण की योजना के लिये दिलेर मेहंदी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार

Pahado Ki Goonj
  • मुख्यमंत्री से मिले गायक दलेर मेहंदी।
  • हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण की योजना के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार

        मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में गायक दलेर मेहंदी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दलेर मेंहदी को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनकी गायकी समाज में जन जागरण के साथ ही सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा देने का कार्य करती है। उन्होंने  मेहंदी को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।
      दलेर मेंहदी ने हेमकुंड साहिब को रोपवे से जोड़े जाने की योजना के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। गायक दलेर मेहंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह जी’ की तपस्थली ’हेमकुंड साहेब’ को रोपवे से जोड़े जाने की बहुत बड़ी घोषणा की है जो मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने इसके लिए पूरे सिक्ख समाज की ओर से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का दिल से आभार प्रकट किया।
         दलेर मेहंदी ने गुरू नानक महाराज से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अच्छी सेहत और लम्बी उम्र प्रदान करने की भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इन दोनों के द्वारा यह बड़ा पुण्य का काम हुआ है। रोपवे शुरू होने से हेमकुंड  साहिब की यात्रा और सुगम हो जाएगी। हमारे बच्चों, बुजुर्गों एवं असहाय व्यक्तियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा और वे सुगमता से हेमकुंड साहिब की यात्रा कर सकेंगे।

Next Post

पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड गौरव सम्मान हेतु चयनित डॉ अनिल जोशी, रस्किन बॉण्ड, बछेन्द्री पाल, नरेन्द्र सिंह नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

देहरादून पहाडोंकीगूँज,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वर्ष 2021 प्रदान किये जाने हेतु गठित की गयी समिति की संस्तुति के आधार पर सम्मान हेतु चयनित डॉ अनिल जोशी,  रस्किन बॉण्ड,  बछेन्द्री पाल,  नरेन्द्र सिंह नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।   […]

You May Like